Sonbhadra: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दो भाइयों की मौत

Update: 2025-04-21 04:03 GMT
Sonbhadra सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कमलेश पाल ने बताया कि जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के नगवां गांव निवासी दो भाई जगदीश प्रसाद (30) और वीर बहादुर (25) तथा उनका दोस्त रामकेश (27) रविवार की देर शाम एक ही मोटरसाइकिल से बभनी एक बारात में शामिल होने जा रहे थे।
एसएचओ ने बताया कि बभनी चौना मार्ग पर घाघरा गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे जगदीश और वीर बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई तथा रामकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Tags:    

Similar News