Sitapur: बाढ़ प्रबंधन के लिए छह चौकियां बनीं, जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त

Update: 2025-06-17 11:44 GMT

सितारगंज: मानसून से पहले प्रशासन ने बाढ़ सुरक्षा को लेकर तहसील सितारगंज और उप तहसील नानकमत्ता में तीन-तीन बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि जीआईसी शक्तिफार्म, आंगनबाड़ी केंद्र बमनपुरी, जीआईसी सितारगंज, पंचायत भवन रुदपुर, प्राथमिक विद्यालय खैरना और जूनियर हाईस्कूल सरौजा में बाढ़ चौकियां स्थापित की गईं हैं।

वहां खाद्य पदार्थ आदि की सुविधा भी उपलब्ध करा दी है। बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी बाढ़ चौकियों को सोमवार से सक्रिय कर दिया है। चौकियों में प्रभारियों की तैनाती भी कर दी है।

साथ ही विकासखंड के सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। बताया समय-समय पर नदी-नालों के बढ़ते-घटते जलस्तर का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य है

Tags:    

Similar News