बीजेपी ज्वाइन करेंगे शिवपाल यादव? एक और संकेत मिला

Update: 2022-04-04 03:23 GMT

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल यादव पर भगवा रंग चढ़ने लगा है। शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार सुबह रामायण की चौपाई के साथ भगवान राम को परिवार, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला बताया है। शिवपाल यादव की ओर से इसे भाजपा में जाने का एक और संकेत माना जा रहा है।

शिवपाल यादव ने ट्वीट किया, ''प्रातकाल उठि कै रघुनाथा। मातु पिता गुरु नावहिं माथा॥ आयसु मागि करहिं पुर काजा। देखि चरित हरषइ मन राजा॥ भगवान राम का चरित्र 'परिवार, संस्कार और राष्ट्र' निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला है। चैत्र नवरात्रि आस्था के साथ ही प्रभु राम के आदर्श से जुड़ने व उसे गुनने का भी क्षण है।'' दो दिन पहले ही अखिलेश यादव के चाचा ने पीएम मोदी और सीएम योगी को ट्विटर पर फॉलो करके अपने अगले कदम का संकेत दे दिया था।


Tags:    

Similar News

-->