वेंटिलेटर पर किये गए शिफ्ट मुलायम सिंह यादव की हालत चिंताजनक, सांस लेने में दिक्कत

Update: 2022-10-02 14:16 GMT

सपा खेमे के लिए दुख भरी खबर है मुलायम सिंह यादव की अचानक तबियत बिगड़ने पर आनन-फानन में उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में फिर से शिफ्ट किया गया है।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। पिता के बीमारी की खबर सुनते ही अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का पिछले कई सालों से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। जून में भी उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था।

न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar

Tags:    

Similar News