Shahjahanpur : कांट क्षेत्र के निकरा और ताहरपुर गांव के बीच स्थित नाले में मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। रविवार को कुछ ग्रामीणों ने नाले के पास मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ ने नाले के किनारे खड़ी बकरियों पर हमला करने की कोशिश की। आसपास झाड़ियां होने के कारण बकरियां कूदकर भाग गईं।
स्थानीय युवकों ने मगरमच्छ का वीडियो बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव के बच्चों को नाले के पास जाने से मना कर दिया है। कुछ देर जमीन पर रहने के बाद मगरमच्छ वापस नाले के गहरे पानी में चला गया। क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।