शाहजहांपुर: एम जे पी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से एम बी ए मार्केटिंग में शाहजहांपुर की यूनिवर्सिटी टॉप करने वाली छात्रा बुशरा को रुहेलखंड यूनिवर्सिटी बरेली में आज हुए दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने गोल्ड मेडल व उपाधि देकर सम्मानित किया। बुशरा ने एमबी ए मार्केटिंग में 75 प्रतिशत अंकों के साथ यूनिवर्सिटी टाप किया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुशरा को गोल्ड मेडल प्रदान कर शुभकामनाएं दी।

महानगर के मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा के रहने वाले मोहम्मद याकूब कुरैशी व कुलसुम की बेटी बुशरा ने जी एफ कॉलेज से बी बी ए में भी टॉप किया था। बुशरा ने बताया कि वह भविष्य में अपने पिता के बिज़नेस को आगे बढ़ाने में मदद करेगी।

Tags: