गाजियाबाद में भीषण गर्मी का प्रकोप, IMD ने दी राहत की जानकारी

Update: 2025-09-15 14:04 GMT
Ghaziabad गाजियाबाद: सोमवार को सुबह से शाम तक धूप तीखी रही। तापमान बढ़ने से लोग दिनभर गर्मी से परेशान रहे। ऐसे में दोपहर में लोग गर्मी से बचाव का प्रयास करते नजर आए। मौसम विभाग का अनुमान था कि अगले दो दिन तेज धूप रहेगी, लेकिन बादलों के मंडराने के साथ तेज हवाएं गर्मी से राहत दे सकती हैं।
एक महीने से अधिक समय से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ था। ऐसे में उतनी गर्मी महसूस नहीं हो रही थी। आसमान में बादल मंडराने के कारण धूप भी ज्यादा तेज नहीं थी। रविवार को भी दिनभर आसमान में बादल मंडराने के साथ हवा चलती रही। ऐसे में उतनी गर्मी महसूस नहीं हो रही थी। लेकिन सोमवार को सुबह से शाम तक धूप तीखी रही। ऐसे में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी भी खूब महसूस हुई।
ऐसे में अधिकतम तापमान भी बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तेज धूप के कारण गर्मी रहेगी। बीच-बीच में बादलों के मंडराने के साथ तेज हवाएँ चलने से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा अधिकतम 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 74 प्रतिशत रह सकती है।
Tags:    

Similar News