गाजियाबाद जिले से डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरअसल, ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित चर्च कॉलोनी में ये डबल मर्डर हुआ है। यहां 60 साल के बुजुर्ग दंपती अब्दुल और हादरा की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों के शव बेडरूम में मिले हैं। बताते चले कि अब्दुल स्क्रैप का काम किया करते थे। पहली पत्नी दिल्ली में रहती है। जिस पत्नी की हत्या हुई है, वो दूसरी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही SSP मुनीराज जी, एसपी देहात ईरज राजा मौके पर पहुंचे। मामले की फॉरेंसिक टीम छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार, वारदात में किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।