अनुसूचित मोर्चा महानगर पदाधिकारी पहुंचे लाभार्थीयो के द्वार

Update: 2024-04-15 14:58 GMT
गोरखपुर | भाजपा महानगर अध्यक्ष अनु. मोर्चा कृष्ण कुमार के नेतृत्व में वार्ड नं 10 राजेन्द्र नगर बरगदवां व वार्ड नं 35 शिवपुरी सहबाजगंज में लाभार्थियों के घर जाकर संपर्क किया व विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले लोगों को पत्रक देकर उन्हें मोदी योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार ने कहा कि मोदी जी को वोट देने पर विकास होता है सुरक्षा मिलती है आस्था का सम्मान होता है गरीब कल्याण की परियोजनाएं बनती है। आप अच्छे नेता को चुनते हैं तो अच्छे परिणाम आते हैं यही तो है मोदी की गारंटी। सरकार द्वारा बाबा साहेब के पंचतीर्थ स्थल समेत अनुसूचित समाज के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कृष्ण कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को फिर से वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए निवेदन किया। इंजीनियर बृजमोहन ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं वह सीधे तौर पर जरुरतमंद लोगों तक पहुंची हैं। जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतार कर जनता से किए गए एक एक वायदों को पूरा किया है। जनसंपर्क में मुख्य रूप से अनिल कनौजिया धनंजय सोनकर शक्ति प्रसाद सिद्धार्थ राजीव सोनकर शैलेश संगीता देवी ज्योती रेनूका विजय कमल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News