मेरठ | सौरभ हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल ने हत्या के बाद 14 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर घूमते हुए पुलिस को चकमा दिया। वे बर्फबारी का आनंद लेते रहे, होटलों में रुके और लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहे। अब एक कैब चालक ने उनकी फरारी से जुड़ी अहम जानकारी दी है, जिससे पुलिस की जांच को और मजबूती मिली है।