सरधना बिनौली मार्ग उड़ा रहा सीएम के आदेश की धज्जियां, क्षेत्र के लोग परेशान

Update: 2023-02-06 09:43 GMT

सरधना: हर साल इस मार्ग की मरम्मत करने के नामपर मोटी रकम खर्च की जाती है। मगर कुछ ही महीनों में मार्ग की वही हालत हो जाती है। मार्ग की मरम्मत के नाम पर हर साल लाखों का खेल होता है। वैसे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक निर्माण विभाग को सड़कें गड्ढा मुक्त बनाने के आदेश दे रहे हैं। मगर विभाग के अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह हुए बैठे हैं। कुछ समय पहले सरधना बिनौली मार्ग के चौड़ीकरण कराने का विभाग द्वारा दावा दिया जा रहा था।

मगर चौड़ीकरण तो दूर इस मार्ग की देखभाल तक नहीं हो पा रही है। जिसका नतीजा यह है कि मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। क्षेत्र के लोग लगातार सड़क निर्माण की मांग उड़ा रहे हैं। मगर अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। अधिकारियों की लापरवाही सीएम के आदेश की धज्जियां उड़ा रही है। शायद अधिकारियों को सीएम के आदेश की परवाह नहीं है।

मार्ग के चौड़ीकरण का इंतजार: सरधना-बिनौली मार्ग नगर की मुख्य सड़क है। चौड़ाई कम होने के कारण इस मार्ग पर रोजाना भीषण जाम लगा रहता है। क्योंकि मार्ग पर क्षमता से अधिक ट्रैफिक रहता है। क्षेत्र के लोग काफी समय से मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं। यदि मार्ग का चौड़ीकरण हो जाए। मार्ग चौड़ा होने के साथ ही बच में डिवाइडर बनाया जाए तो जाम से निजात मिलेगी। साथ ही कस्बे की रंगत भी सुधर जाएगी। मगर चौड़ीकरण तो दूरी की बात है। इस पुराने मार्ग की देखभाल लोक निर्माण विभाग से नहीं हो रही है। जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

Tags:    

Similar News