विश्व शौचालय दिवस पर नगर पालिका परिषद द्वारा सफाईकर्मियों का किया गया सम्मान

Update: 2022-11-20 10:06 GMT

शामली न्यूज़: विश्व शौचालय दिवस पर नगर पालिका परिषद द्वारा सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। नगर पालिका परिषद शामली द्वारा शनिवार को विश्व शौचालय दिवस पर शहर रोडवेज बस स्टैंड पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डिप्टी कलेक्टर व नगर पालिका के प्रशासक उद्भव त्रिपाठी, ईओ सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी, जिला समन्वयक उत्तम सिंह पुनिया, परियोजना विश्लेषक चांद खान, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर निशीकांत संगल द्वारा रोडवेज बस स्टैंड शामली पर विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

नगर वासियों को खुले में शोच न करने के बारे में जागरुक किया। नगर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर वासियो को संचारी रोगों से बचाव हेतु जानकारी दी गई। गीला कूड़ा व सुखा कूड़ा अलग अलग करके देने के लिए भी नगर वासियों को प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्रवीण कुमार, राधेश्याम, प्रमोद, सागर, सहदेव सिंह मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News

-->