Sahibabad: पुलिस ने शनि चौकी के पास चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया
"तीन गिरफ्तार"
साहिबाबाद: थाना क्षेत्र के लाजपतनगर स्थित शनि चौक चौकी से कुछ ही दूरी पर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। देह व्यापार का संचलान पेंट व्यापारी लिंक रोड के महाराजपुर गांव का रहने वाला तस्लीम कर रहा था। जिस फ्लैट को उसने देह व्यापार के लिए किराये पर लिया था, उसके पड़ोस में ही पेंट की दुकान भी थी। ग्राहकों से भुगतान भी वह दुकान पर लगे बार कोड के जरिए बैंक खातों में लेता था। पुलिस ने देह व्यापार के दलदल में फंसी एक महिला को भी रेस्क्यू किया है। पेंट व्यापारी तस्लीम और मौके से पकड़े गए ग्राहक गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चौपला मंदिर के पास रहने वाले विकास शर्मा और विकास जैन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि देह व्यापार होने सूचना रविवार को मिली थी। सोमवार को शिकायत की जांच करने के बाद सोमवार देर शाम पुलिस टीम ने छापा मारा। छापा मारने पर पता चला कि देह व्यापार पेंट कारोबारी तस्लीम चला रहा था। मौके से ग्राहक बतौर फ्लैट में मिले विकास शर्मा और विकास जैन को पुलिस ने दबोच लिया। फ्लैट की तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। मौके पर मिली महिला को रेस्क्यू कर पुलिस ने घर भेज दिया है। पूछताछ में पेंट कारोबारी ने बताया कि उसने 10 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर फ्लैट लिया था। उसके मोबाइल में की वाट्सएप चैट खंगालने पर पता चला कि वह लोगों को अलग-अलग युवतियों के फोटो भेजकर बुलाता था। 500 रुपये प्रति ग्राहक उसका कमीशन था। बाकी रुपये वह देह व्यापार के लिए जिस युवती को बुलाता था उसे देता था।