आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा, 'BJP गठबंधन करे नहीं तो अकेले लड़ेंगे चुनाव'

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष और केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में अपना दल एस. की ही तरह उनकी पार्टी से भी गठबंधन करना चाहिए।

Update: 2022-01-12 03:23 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष और केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में अपना दल एस. की ही तरह उनकी पार्टी से भी गठबंधन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस बारे में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की है। अगर भाजपा से आरपीआई का गठबंधन नहीं होता है तो उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
रामदास आठवले ने यह बातें मंगलवार को यहां एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद भाजपा को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है लेकिन आरपीआई का पंजीकरण बचाने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के विधानसभा में उतरना मजबूरी है।
स्वामी प्रसाद के भाजपा छोड़ने के ताजा घटनाक्रम पर उनकी प्रतिक्रिया थी कि कुछ लोग भाजपा छोड़ रहे हैं मगर इससे भाजपा को कोई नुकसान होने वाला नहीं। स्वामी प्रसाद ज्यादा दिनों तक एक पार्टी में टिक कर नहीं रह पाते।
Tags:    

Similar News

-->