Kanpur से चलने वाली कई ट्रेनों के बदले रूट और स्टॉपेज

Update: 2024-10-19 10:57 GMT
Kanpur कानपुर । गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के अप कॉमन लूप लाइन पर बैलास्ट रहित ट्रैक निर्माण के लिए पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। जिसके कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिर्वतन तथा अस्थाई ठहराव स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि गोविंदपुरी स्टेशन के अप दिशा में प्लेटफार्म उपलब्ध न होने के कारण कई ट्रेनों का ठहराव गोविंदपुरी में खत्म कर दिया गया है।
8 नवंबर से 22 दिसंबर तक ये ट्रेनें गोविंदपुरी में नहीं रुकेंगी
01802 कानपुर सेंट्रल-मानिकपुर मेमू और 04159 कानपुर सेन्ट्रल-इटावा मेमू, 01814 कानपुर सेन्ट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू, 04187कानपुर सेन्ट्रल-टूंडला मेमू, 04144 कानपुर सेन्ट्रल –खजुराहो, 0410 कानपुर सेन्ट्रल -फफूंद मेमू, 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी, 01824 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, 04191 कानपुर सेन्ट्रल -फफूंद मेमू गोविंदपुरी में नहीं रुकेंगी।
8 नवंबर से 22 दिसंबर तक इन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
10330 धनबाद-जम्मू तवी साप्ताहिक ट्रेन, 03575 आसनसोल -आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन, 02525 कामख्या -आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन, 02245पटना-निजामुद्दीन सप्ताह में 02 दिन, 09458 दानापुर-अहमदाबाद साप्ताहिक ट्रेन, 04077 पटना -आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन, 02393पटना –नई दिल्ली 6 दिन, 09068, बरौनी -उधना साप्ताहिक, 03435 मालदा टाउन -आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन, 04125 सूबेदारगंज–बांद्रा साप्ताहिक ट्रेन, 03007 हावड़ा-खातीपुरा साप्ताहिक, 04069 राजगीर- नई दिल्ली सप्ताह में 2 दिन, 02261 दरभंगा-नई दिल्ली सप्ताह में 2 दिन , 09570बरौनी- राजकोट साप्ताहिक, 09570 बरौनी- राजकोट साप्ताहिक, 09118सूबेदारगंज–सूरत साप्ताहिक, 09062 गाजीपुर सिटी-उधना साप्ताहिक, चंदारी-कानपुर सेन्ट्रल -पनकी धाम होकर चलेगी। इसी प्रकार चंदारी, 09526नहारलागुन- हापा साप्ताहिक, 02397 गया-आनंद विहार 6 दिन, 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार दैनिक, 05671गुवाहाटी -आनंद विहार साप्ताहिक, 12946 बनारस- वेरावल एक्सप्रेस साप्ताहिक, 14033 सूबेदारगंज –श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस दैनिक, 20962 बनारस -उधना एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन-पनकी धाम होते हुए चलेगी। 22197 कोलकाता - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक ट्रेन, 15101छपरा –लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन, 22467 वाराणसी –गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस साप्ताहिक, 20415वाराणसी –इंदौर साप्ताहिक ट्रेन, चंदारी, कानपुर सेंट्रल स्टेशन-गोविंदपुरी होकर चलेगी।
नई दिल्ली-पटना ट्रेन का विस्तार
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली से कानपुर सेंट्रल स्टेशन होते हुए पटना तक चलने वाली ट्रेन का विस्तार 1 दिसंबर 2024 तक कर दिया है। ये ट्रेन पहले 2 नवंबर 2024 तक ही संचालित की गई थी। उत्तर मध्य जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 02393 पटना से नई दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन (गुरुवार को छोड़कर) अब 30 नवंबर 2024 तक चलेगी। इसी प्रकार 02394 नई दिल्ली से पटना तक चलने वाली (शुक्रवार को छोड़कर) ट्रेन 1 दिसंबर 2024 तक चलती रहेगी।
Tags:    

Similar News

-->