रिटायर्ड दरोगा के कुत्ते ने महिला को काटा

Update: 2023-02-24 10:18 GMT
बरेली। पति और पांच साल की बेटी के साथ महिला बुधवार रात करीब 10 बजे घर बाहर टहल रही थीं। उसी दौरान अचानक रिटायर्ड दरोगा के दो कुत्तों ने उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत कैंट थाने में की है। पुलिस तहरीर के आधार पर तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नकटिया स्थित ग्रास मंडी मैक्स सिटी कालोनी निवासी छाया शर्मा पत्नी अरविन्द शर्मा ने बताया कि वह पति और पांच साल की बेटी के साथ घर के बाहर टहल रही थीं। अचानक पड़ोसी रिटायर्ड दरोगा रघुवीर सिंह ने अपने दो कुत्ते घूमने के लिए छोड़ दिए। एक कुत्ते ने उनकी बच्ची पर हमला कर दिया और दूसरे कुत्ते को पति ने पकड़ लिया। बेटी को बचाते समय कुत्ते ने महिला का हाथ जबड़े से जकड़ लिया। कई अन्य जगह भी काट लिया। महिला के हाथ में कुत्ते ने अपने दांत गड़ाकर घायल कर दिया।
इसकी शिकायत महिला के पति ने रघुवीर सिंह से की। तो उनके बेटे अवधेश व अमित महिला के पति के साथ गली गलौज करने लगे और एससी-एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। घायल महिला छाया शर्मा की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आरोपी रघुवीर सिंह व उनके बेटे अवधेश सिंह व अमित सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों कुत्ते शिकारी रोडविलर ब्रीड के हैं। कालोनी वासियों में कुत्तों की वजह से दहशत व्याप्त है।
Tags:    

Similar News