कबड्डी खिलाड़ी खुशी की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख चौधरी जयंत सिंह

Update: 2022-11-13 10:42 GMT
मेरठ। सरधना के गांव छुर में कबड्डी खिलाड़ी खुशी तालियान की मौत के बाद राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख चौधरी जयंत सिंह परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
आजमगढ़ में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही छुर गांव निवासी खुशी तालियान की बुधवार शाम को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। हादसे के समय ट्रेन बरेली में थी। 10 नंवबर को प्रतियोगिता होनी थी। खुशी मंडल स्तर पर 12 शील्ड व 15 पदक जीत चुकी थीं। उसका सपना पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करना था।किसान पिता पवन तालियान ने बताया कि खुशी खेलों में गांव का नाम रोशन करना चाहती थी। वह सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। स्कूल खेलों में प्रतिभाग के लिए आजमगढ़ जा रही थी। दूसरे दिन खुशी का शव छुर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बिना पोस्टमार्टम के गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Similar News