Rampur: दंपती अपने दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदी , तीन की मौत एक घायल
Rampur रामपुर । घरेलू विवाद के चलते दंपती अपने दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूद गया। हादसे में दंपती और बालिका की मौत हो गई। जबकि एक घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पनवड़िया के नई बस्ती निवासी सतपाल का अपनी पत्नी रिंकी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों लोग ट्रेन के आगे कूद कर मरने की बात कहकर घर से चल गए। उनके साथ सतपाल की 6 वर्षीय बेटी प्रियाशी और 9 वर्षीय निर्भय भी थी। बाद में चारों लोग पनवड़िया रेलवे ट्रैक पर सामने से आ रही होली स्पेशल ट्रेन ने के आगे आ गए। यह नजारा देखकर वहां पर तैनात कर्मी बचाने के लिए भागा, तो वह निर्भय को बचा सका। जबकि दंपती और प्रियाशी की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों के टुकड़ों को एकत्र करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जीआरपी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में आकर दंपति अपने दो बच्चों सहित आत्महत्या करने के रेलवे ट्रैक पर आ गए थे। वहां पर तैनात रेलवे कर्मी ने बच्चे को बचा लिया। तीनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।