25 सितंबर से अयोध्या में होगी रामलीला, परशुराम बनेंगे सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन निभाएंगे केवट का किरदार

फिल्म और टीवी के कलाकारों के अभिनय से सजी रामलीला का मंचन इस बार भी 25 सितम्बर से 5 अक्तूबर के दरम्यान अयोध्या में होगा।

Update: 2022-07-07 03:21 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फिल्म और टीवी के कलाकारों के अभिनय से सजी रामलीला का मंचन इस बार भी 25 सितम्बर से 5 अक्तूबर के दरम्यान अयोध्या में होगा। दूरदर्शन से इसका सजीव प्रसारण शाम सात बजे से रात दस बजे के बीच किया जाएगा।

इस बार अयोध्या की रामलीला के मुख्य किरदार में सांसद मनोज तिवारी परशुराम और सांसद रवि किशन केवट की भूमिका निभाएंगे। बिंदुदारा सिंह हनुमान की भूमिका में होंगे जबकि शाहबाज खां रावण का पात्र अदा करेंगे। राहुल गुज्जर राम की भूमिका निभाएंगे और राजा जनक कि भूमिका महाभारत धारावाहिक के प्रमुख कलाकार गजेंद्र चौहान निभाएंगे। महाभारत धारावाहिक से ही लोकप्रिय हुए अभिनेता गिरजा शंकर राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे। उपासना सिंह, कैकेई की भूमिका में होंगी।
यह जानकारी बुधवार को यहां एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में इस रामलीला के आयोजक सुभाष मलिक बॉबी ने दी। इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता और इस रामलीला में अभिनय करने वाले बिंदुदारा सिंह भी मौजूद थे।
Tags:    

Similar News