Raebareli रायबरेली: रायबरेली के डलमऊ घाट पर गंगा में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई है। गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है।मिली जानकारी के अनुसार डलमऊ के रानी शिवाला घाट के सामने गंगा में नहाते समय तीन युवकों की मौत हो गई है। चार युवक गंगा में नहा रहे थे। एक के बाद एक सभी डूबने लगे। इनमें से एक को बचा लिया गया, जबकि तीन की डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां नहाते समय युवक गहरे पानी में चले गए थे। मरने वाले तीनों अमेठी के जगदीशपुर के निवासी हैं।
जगदीशपुर थाने के पालपुर निवासी चंद्रमा कौशल, चंद्र कुमार कौशल, चंद्र प्रकाश, विधि चंद्र कौशल, बाल चंद्र कौशल, घरम चंद्र कौशल, आयुष कौशल, अनिल कौशल और आर्य डलमऊ के रानी शिवालाघाट के पास नहाने आए थे। सभी लोग नहा रहे थे। इस दौरान चंद्र कुमार कौशल (60), बाल चंद्र कौशल (42) और आर्या (17) गहरे पानी में चले गए। इससे तीनों की डूबने से मौत हो गई। घटना से घाट पर हड़कंप मच गया। लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।