Raebareli रायबरेली: रायबरेली में एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आसमान छूती लपटें देखकर लोग अपने घरों से बाहर भागे। आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम से धुआं और लपटें उठते देख आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकले और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
यह घटना ऊंचाहार थाना क्षेत्र में NTPC गेट नंबर 2 के पास ऊंचाहार-सलोन रोड पर स्थित एक गोदाम में हुई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान की आशंका है। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।