प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष लोकप्रिय शिवम द्विवेदी ने भगवान नरसिंह जयंती पर अवकाश घोषित किये जाने की उठाई मांग

Update: 2024-05-21 12:30 GMT
हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष लोकप्रिय शिवम द्विवेदी ने भगवान नरसिंह की जयंती पर उ.प्र सरकार से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नृसिंह अवतार भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार हरदोई में भगवान विष्णु ने दो बार अवतार लिया, पहला अवतार नरसिंह रूप में और दूसरा अवतार वामन रूप में लिया। हिरण्यकशिपु और हिरण्याक्ष ऋषि कश्यप के पुत्र थे और उसकी माता का नाम अदिती था। इनके दो पुत्र हुए तो इनकी माता अदिती ने भगवान से पूछा था कि उनके पुत्र कैसे होंगे, तब उन्होंने कहा था कि पहले तो यह भगवान को पूजेंगे लेकिन बाद में दोनों बैर रखेंगे और वैसा ही हुआ। हिरण्यकशिपु पहले भगवान विष्णु का बहुत बड़ा भक्त था। लेकिन जब उसका भाई हिरण्याक्ष भगवान विष्णु के हाथों मारा गया। तब से वह भगवान विष्णु से बैर मानने लगा और उनसे बदला लेने की कोशिश करने लगा।
Tags:    

Similar News

-->