Prayagraj : युवक की झुलसकर मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Update: 2025-12-19 07:08 GMT
Prayagraj : धूमनगंज थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क के पास संदिग्ध दशा में झुलसकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह हुई। युवक की जली लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस कई पहलुओं पर छानबीन कर रही है। युवक की उम्र (30) वर्ष के आसपास बताई जा रही है। कुछ लोग अलाव से जलकर मौत की बात कह रहे हैं जबकि कुछ लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
Tags:    

Similar News