Prayagraj प्रयागराज: फतेहपुर जिले के खागा में तीन साल पहले हुई हत्या के मामले में जेल में बंद कैदी एजाज अहमद (64) पुत्र पीर मोहम्मद की SRN अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले पैरालिसिस की शिकायत के बाद उन्हें SRN में भर्ती कराया गया था। नैनी पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के पौली निवासी एजाज अहमद (64) पुत्र पीर मोहम्मद तीन साल पहले पड़ोस के एक युवक की हत्या के मामले में फतेहपुर जिला जेल में बंद थे। करीब एक साल पहले उन्हें फतेहपुर जिला जेल से नैनी सेंट्रल जेल में ट्रांसफर किया गया था। मृतक कैदी के बेटे शाहनवाज अहमद ने बताया कि उनके पिता को दो दिन पहले पैरालिसिस की शिकायत के बाद SRN अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। कैदी की मौत के बाद नैनी पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
Tags: