Police गिरोह के नेटवर्क की कर रही जांच

Update: 2026-07-06 12:02 GMT

Noida नोएडा :  ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी के दो ई-रिक्शा, एक ई-रिक्शा का चेचिस तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई को दादरी थाना पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने जारचा अंडरपास से बाईपास की ओर जाने वाले मार्ग से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान नीटू और सोनू भारती के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से थाना दादरी में दर्ज मुकदमा संख्या 242/2026 और 272/2026 से संबंधित दो चोरी के ई-रिक्शा बरामद किए। इसके अलावा, दोनों आरोपियों के पास से एक-एक अवैध चाकू भी मिला।पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों का खुलासा किया। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर कुल तीन ई-रिक्शा चोरी किए थे। इनमें से दो ई-रिक्शा दादरी की नवीन मंडी के पास से और एक गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी किया गया था।

आरोपियों ने बताया कि गाजियाबाद से चोरी किए गए ई-रिक्शा को पहले उन्होंने अलग-अलग हिस्सों में तोड़कर उसके पहिए, बैटरी और अन्य पुर्जे राह चलते लोगों को बेच दिए थे। इस बिक्री से मिली रकम को उन्होंने अपने निजी खर्चों में उपयोग कर लिया। बाद में बचा हुआ ई-रिक्शा का चेचिस उन्होंने झाड़ियों में छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ गौतमबुद्धनगर तथा गाजियाबाद में चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में पहले से मामले दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News