Padrauna/कुशीनगर: वन विभाग के पडरौना रेंज द्वारा शक्ति वाटिका आस्था योजना के तहत शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर भटवलिया मंदिर परिसर में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दिग्विजय सिंह रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है। स्थानीय लोगों से पौधों की देखभाल की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित तिवारी ने कहा कि पौधों की सुरक्षा के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। इस दौरान वन दारोगा रामध्यान पांडेय , संदीप पटेल वनरक्षक , उदय प्रताप राव , आकाश चंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।