नगर निगम सीमा में शामिल कराने की मांग को लेकर लोगो ने किया विरोध

Update: 2022-08-08 10:28 GMT

representative image

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : महानगर कॉलोनी को नगर निगम सीमा में शामिल कराने की मांग को लेकर रविवार को लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कॉलोनीवासियों ने कहा कि यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं, जबकि इसके चारों ओर का एरिया भी पॉश है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है।कॉलोनीवासी सुधीर उपाध्याय, उमा कांत शर्मा आदि न कहा कि करीब 20 साल से लगातार मांग की जा रही है। लेकिन अधिकारियों ने शासनादेश का हवाला देकर मांग को ही अनसुना कर दिया था। यहां रहने वाले लोग कॉलोनी को नगर निगम सीमा में पंजीकृत करवाने के लिए जन प्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक से गुहार लगाकर थक चुके हैं। कॉलोनी के बाशिंदों ने कहा कि पीलीभीत बाईपास पर स्थित महानगर कॉलोनी आज भी ग्राम पंचायत धौरेरा माफी के अधीन है। ग्राम पंचायत में होने के कारण यहां शहर की सुविधाओं का लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बिल्डर ने अब तक कॉलोनी को हैंडओवर भी नहीं किया है। इस कारण वहां की सडक़ें टूटी हुई हैं। सडक़ के गड्ढों पर पानी भर रहा है। आलम यह है कि घरों के अंदर तक पानी जाने लगा है। पानी, सीवर जैसी सुविधाएं भी लोगों को नगर निगम से उपलब्ध नहीं है।

source-hindustan

Tags:    

Similar News

-->