अमरोहा सड़क हादसे में एक की मौत: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा

Update: 2022-02-28 11:50 GMT

हसनपुर इलाके में संभल मार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और ट्रक उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बाइक सवार की सांसे थम चुकी थी। उधर घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक बाइक सवार के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही आरोपी ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। बाद में पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही मृतक बाइक सवार की शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भेज दिया है।

Tags:    

Similar News