कोर्ट के आदेश पर प्रधानाचार्य भर्ती पर नियुक्ति का रास्ता साफ, कोर्ट के आदेश पर 29 जुलाई को होगा छह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

2013 की भर्ती के 632 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य भर्ती 2013 के 632 पदों पर नियुक्ति के लिए अवशेष छह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 29 जुलाई को होगा।

Update: 2022-07-24 01:26 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 2013 की भर्ती के 632 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य भर्ती 2013 के 632 पदों पर नियुक्ति के लिए अवशेष छह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 29 जुलाई को होगा। हाईकोर्ट ने बचे हुए छह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने के आदेश दिए थे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में सदस्यों के सभी दस पद रिक्त होने के कारण अध्यक्ष वीरेश कुमार ने स्वयं साक्षात्कार लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी छह अभ्यर्थियों से सहमति पत्र लिया गया है। चयन बोर्ड इनका इंटरव्यू 29 जुलाई को सुबह 10 से 12 के बीच कराएगा।

इससे पहले 14 मार्च से 30 मई तक साक्षात्कार हो चुके हैं। इन छह अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होने के बाद नौ साल से रुका परिणाम जल्द घोषित होने की उम्मीद है। आठ अप्रैल 2018 को अध्यक्ष बनने के बाद से चार साल में वीरेश कुमार ने अब तक मात्र दो अभ्यर्थियों के ही साक्षात्कार लिए हैं। यन बोर्ड की ओर से प्रदेश के विभिन्न मंडलों में प्रधानाचार्य के 632 पदों के लिए 2013 में विज्ञापन निकाला गया था। आवेदन लेने के बाद भर्ती प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई थी।
बीएड-एमएड का अंक जोड़ा, प्रतीक्षा सूची में नाम
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2016 भर्ती में एक अभ्यर्थी करुणापति शुक्ल का बीएड और एमएड का अंक नहीं जोड़ा गया। उसने हाईकोर्ट में याचिका की जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर चयन बोर्ड ने बीएड-एमएड के अंक जोड़ते हुए प्रतीक्षा सूची में नाम शामिल किया है।
Tags:    

Similar News