Kanpurसावन माह के पहले सोमवार को शिवमन्दिरों में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ एवं सुगम दर्शन कराये जाने के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं को देखने के लिए पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने, पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल राजेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल संतोष कुमार मीना, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज महेश कुमार के साथ परमट स्थित आनन्देश्वर मंदिर एवं जाजमऊ स्थित सिद्धेश्वर मंदिर जाकर निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधाओ में इजाफा करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।
Tags: