उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन बलरामपुर के पाटेश्वरी मंदिर में पूजा की. वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ टनकपुर में मां पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने कहा, "आज हमारा भारतीय नववर्ष है और इसकी शुरूआत मैंने मां के दर्शन से की है. मैं सभी को नवरात्रि और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं."




Tags: