कलश व शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ शुरू

Update: 2025-03-19 15:38 GMT
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: सिंदुरिया बुजुर्ग ग्राम सभा के टिले पर स्थित मा कंकाली मन्दिर परिसर में बुधवार को नौ दिवसीय श्री रुद्रमहायज्ञ का सुभारम्भ भभ्य कलश व शोभायात्रा से हुई। तमकुही ब्लाक के सिंदुरिया बुजुर्ग के टीले पर स्थित मां कंकाली मन्दिर प्रांगण में बुधवार को आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्रमहायज्ञ की कलश व शोभायात्रा हजारो श्रंद्धालुओ के साथ निकाली गई।यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर गांव के रास्ते मोगलपुरा,करमैनी,उजारनाथ,जवार भैंसहा,देवरिया वृत,लोहलङ्गड़ी,गगलवा,पटहेरीया एन एच से होते हुये तमकुहीरोड के शिवा घाट पर पहुची वहा पर विद्वानों के संग यज्ञाचार्य डॉ प0 हरिकेश शास्त्री के वैदिक मंत्रों के बीच यजमान बबलू,अखिलेश,विभूति,प्रभु लक्ष्मण सहित 1100 कुवारी कन्याओं ने कलश में जल भरा पुनःयह यात्रा बनरहा मोड़,राजापाकड़,उजारनाथ,होते हुये यज्ञस्थल पर पहुची जहा कलश स्थापना के साथ श्री रुद्रमहा यज्ञ प्रारंभ हो गया। यज्ञ के प्रथम दिन से विंध्याचल से चलके आयी भक्ति किरण शास्त्री ने कथा सुनाई।रात्रि में वृंदावन से आयी रामलीला मंडली का सात बजे से मंचन किया जाएगा । महायज्ञ की पूर्णाहुति 27 मार्च को होगी।इस दौरान आयोजक मण्डल के अध्यक्ष विजुली यादव सहित समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे।

 

Tags:    

Similar News