NCR Noida: महिला समेत तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 3 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद
"बदमाश चाकू समेत गिरफ्तार"
नोएडा: नोएडा पुलिस ने महिला समेत तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 3 किलो 650 ग्राम गांजा बरामद किया है। बंदी बनाये गए अभियुक्त औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों व अन्य लोगों को गांजा की पुड़िया बनाकर बेचने का धंधा करते थे। इसके अलावा पुलिस ने एक बदमाश को अवैध चाकू समेत गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-63 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये गांजा तस्कर महिला अभियुक्ता कल्लो देवी पत्नी सविन्द्र यादव को एफएनजी रोड पर ग्रीन बेल्ट के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। महिला के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद।
थाना सूरजपुर पुलिस गांजा तस्कर अभियुक्त आलोक त्रिवेदी पुत्र बबलू त्रिवेदी को बराही मंदिर के पीछे पड़े खाली मैदान वाले रास्ते से गिरफ्तार कर 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है।
थाना सेक्टर-49 पुलिस ने गांजा तस्कर गया प्रसाद पुत्र आसाराम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में बेचता है। पुलिस इसके गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
वहीं थाना सेक्टर-24 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर नेहरू पब्लिक स्कूल सेक्टर-11 के पास से महेश कुमार उर्फ मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। बदमाश से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था।