NCR Ghaziabad: कुछ लोगों ने कुत्ते को घुमाने निकले युवक पर हमला किया
"पुलिस ने छानबीन शुरू की"
गाजियाबाद: कविनगर के चिरंजीव विहार में पालतू कुत्ते को टहलाने निकले लक्ष्य कुमार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामले में लक्ष्य कुमार ने कविनगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
लक्ष्य कुमार ने बताया कि वह 20 मार्च को अपना पालतू कुत्ता टहलाने के लिए निकले थे। तभी वहां चार पांच लोग आ गए और कुत्ता छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों उस पर हमला कर दिया। इसमें उनको चोटें आईं। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उन्होेंने इस मामले की शिकायत कविनगर पुलिस को दी है। इसके बारे में एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार ने बताया कि एसएचओ मामले की जांच कर रहे हैं। उचित कार्रवाई की जाएगी।