Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें हरियाणा के यमुनानगर से बरेली जा रहे बाइक सवारों को ट्रक ने कुचल दिया। इस दुर्घटना में चाचा और उनके एक वर्षीय भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के कवाल क्षेत्र में हुई। बाइक सवार परिवार रक्षाबंधन के अवसर पर बरेली जा रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब उनका वाहन एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायल महिला को अस्पताल भेजा। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।