Muzaffarnagar: अगले दो दिन तक बिजली की कटौती, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Update: 2025-04-22 12:00 GMT

मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर में 33/11 केवी मंडी समिति विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी स्टेट बैंक कॉलोनी व नई मंडी फीडर की लाइन का विभक्तिकरण कार्य बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत किया जा रहा है।

इस कारण इन फीडरों से जुड़ी विद्युत आपूर्ति 23 अप्रैल एवं 24 अप्रैल को 11 केवी स्टेट बैंक कॉलोनी, भारतीय कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, जैन मिलन विहार, कंबल वाला बाग आदि क्षेत्रों में दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक बाधित रहेगी।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के अनुसार जरूरी कार्य पहले निपटा लें, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Tags:    

Similar News