मुज़फ्फरनगर: नई मंडी स्थित लेडीज क्लब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया इस दौरान समाज और देश हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। आज 8 मार्च कों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लेडीज क्लब के द्वारा जनपद की महिलाओं को एक नई सौगात दी गई है। लेडिस क्लब ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेल्पलाइन नंबर जारी किया जिसका लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। लेडीज क्लब के द्वारा “हमसे कहो हेल्पलाइन नंबर 9639900606* जारी किया।

खुशी हर पल की संचालिका ममता अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि खुशी हर पल और आर्ट ऑफ़ लिविंग एवं एबॉउट लाइफ फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं की विभिन्न समस्याओं के लिए हमसे कहो हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ममता अग्रवाल नें बताया की इसका मैन फोकस महिलाएं है क्यूंकि महिलाए परिवार का स्तंभ होती है। अक्सर वह अपने मानसिक स्वास्थ्य की तरफ ध्यान नहीं देती है। या किसी से कुछ कहते हुए हिचकिचाती है। हमने एक ऐसा हेल्पलाइन नंबर लॉन्च करा है। जिस पर वह जब चाहिए किसी तरीक़े की दुविधा हो वो जब चाहिए हमें कॉल कर सकती हैं। हमने एक टीम काउंसलर्स,थैरेपिस्ट और साइकैटरिस्ट की बनाई है। जिस भी तरीके की उनकी परेशानी होगी हम उन तक पहुंचाएंगे वह मदद और उसके लिए उनको स्वयं आने की जरूरत नहीं है मदद स्वयं पहुंचेगी।

कपिल देव अग्रवाल नें मिडिया से बात करते हुए कहा की राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी सामाजिक महिलाओं ने एक हेल्पलाइन नंबर “हमसे कहो” जारी किया है। उन्होंने बताया कि जैसे महिलाओं का मानसिक उत्पीड़न होता है तनाव होता है। ऐसे में उन सभी के लिए लेडिस क्लब की महिलाओं ने एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है जिस पर महिलाएं अपनी मानसिक समस्याओं से नंबर पर जानकारी देगी तो उनकी समस्या का समाधान होगा उन्होंने महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की हिमायत की उन्होंने कहा कि यहां पर विश्व हिंदू परिषद का एक सम्मेलन मार्च 1983 में हुआ था इस दौरान से मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की नींव रखी गई थी।

रमजान के महीने में जुम्मे के दिन ही होली का पर मनाया जाएगा इसको लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि रमजान की बधाई हो सभी को होली की भी शुभकामनाएं अच्छा है सभी मिलजुल कर अपना-अपना त्यौहार अच्छे से मनाए। यदि किसी भी प्रकार की कोई गुंडेई करेगा तो उसका इलाज होगा।

Tags: