मुस्लिम महिला ने पेश की मिसाल : घर में स्थापित गणेश जी की मूर्ति, रोज बनाती है खास प्रसाद
घर में स्थापित गणेश जी की मूर्ति
अलीगढ़. गणेश चतुर्थी के मौके पर देशभर में गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में जगह-जगह पर पंडाल लगाए जा रहे हैं तो वहीं, लोग अपने घरों में भी गणपति की स्थापना कर रहे हैं। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में गणेश उत्सव के दौरान हिन्दू-मुस्मिल एकता का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम महिला ने अपने घर में गणेशजी की मूर्ति स्थापति की है और विधि-विधान के साथ उनकी पूजा अर्चना भी की है।
बीजेपी नेता है महिला
महिला का नाम रूबी आसिफ खान है। वो बीजेपी नेता हैं। मौजूदा समय में वो भाजपा महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष भी हैं। उनके घर में गणेश प्रतिमा की स्थापना चर्चा का विषय है। गणेश चतुर्थी के मौके पर उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है।
जूलूस निकाल कर की स्थापना
रूबी आसिफ खान ने अपने घर में रीति-रिवाज के अनुसार पूजा पाठ कर गणेश प्रमिता की स्थापना की है। इससे पहले वो जुलूस निकाल कर बैंड-बाजे और गणेश जी के जयकारे के साथ प्रतिमा और फिर उनकी स्थापना की। बताया जा रहा है कि वो 6 दिनों तक गणेश की मूर्ति रखेंगी और फिर उसका विसर्जन करेंगी।
मेरी भगवान गणेश में आस्था
अपने घर में गणेश स्थापना करने पर रूबी आसिफ खान ने कहा कि उनकी भगवान गणेश में शुरू से आस्था है इसलिए उन्होंने इनकी स्थापना कि है। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश को लड्डू और मोदक बहुत पसंद है इसलिए हर दिन इसका भोग लगाया जाता है।
मनाते हैं सभी धर्म
रूबी खान के पति आसिफ खान ने बताया कि उनकी सभी धर्मों में आस्था है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी रूबी आसिफ बहुत समय से सभी हिंदू धर्म को त्योहारों को मनाती हैं। इस बार हम गणेश चतुर्थी का त्योहार भी मना रहे हैं। इसलिए अपने घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की है।