रेप के बाद मर्डर के दोषियों को फांसी की सजा

Update: 2023-06-28 14:09 GMT

 उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश के औरैया में मासूम के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या के दोषी को फांसी की सजा सुनाई गई है। इस मामले में तीन महीने के भीतर ही बड़ा फैसला सुनाते हुए विशेष न्यायाधीश ने पॉक्सो एक्ट में आरोपी को मौत की सजा सुनाई है।

क्या है पूरा मामला

औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 मार्च को मवेशी चरा रही आठ वर्षीय बालिका का आरोपी ने अपहरण हुआ था। बच्ची को खेत में ले जाकर पहले उसके साथ रेप किया। इसके बाद मामला खुलने के डर से आरोपी ने मासूम का गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों ने जब बच्ची की खोज शुरू की तो उसका शव दूसरे दिन खेत में मिला।

मासूम की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मामले की तफ्तीश में जुट गई। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

न्यायाधीश ने मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा कि जब तक उसकी मौत न हो जाए तब तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाए। पुरुषों की उत्पत्ति ही महिलाओं से होती है, दोषी का कृत्य पशुओं से भी ज्यादा निंदनीय है। लड़कियां यदि खुले में नहीं घूम सकतीं तो फिर उनके लिए कौन सा स्थान है।

कोर्ट ने कहा कि भारतीय संस्कृति में स्त्री धर्म की मूल है, स्त्री के साथ ऐसा अपराध किसी भी धर्म व संस्कृति में मान्य नहीं है। भारतीय संस्कृति में बालिकाओं को नई शक्ति के सृजन की शसक्त नारी बताया गया है, लेकिन इस अपराधी ने उसका बचपन में ही जीवन खत्म कर दिया।

Tags:    

Similar News

-->