मुरादनगर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पत्नी का इलाज कराने गए युवक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ब्रह्मनान कॉलोनी निवासी संजय वर्मा की पत्नी की तीस जून की रात तबीतय खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये थे। तबियत बिगड़ने पर महिला को गाजियाबाद रेफर किया गया था। आरोप कि इस बीच दो युवक आये और हमला कर दिया। आरोपियों ने संजय को इतना मारा कि वह बेहोश होकर गिर गया। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।