Moradabad मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार को एक बार में कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बार में सरेआम लात-घूंसे चले और फायरिंग भी हुई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर मझोला पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मारपीट की पूरी घटना स्पाइस लाउंज एंड बार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मामला जिले के मझोला थाना क्षेत्र के स्पाइस लाउंज एंड बार का है। यहां ग्राहक और होटल संचालकों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। घायलों की तहरीर पर मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।