Mirzapur: युवक का शव पुल से बरामद

Update: 2025-09-19 08:02 GMT

मीरजापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गाँव के सामने रेलवे पुल पर गुरुवार शाम करीब सात बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारी मुकेश कुमार और सुरेश कुमार ने बताया कि चंबल एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद पोल संख्या 753/22 के पास पटरियों के किनारे शव पड़ा मिला।

सूचना पर मौके पर जीआरपी जवान पहुँचे और शव को कब्जे में ले लिया। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News