Meerut मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार देर रात खरखौदा थाना क्षेत्र में मेरठ-हापुड़ हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिससे राहगीर सहम गए। एनसीआर मेडिकल कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप सड़क किनारे पलट गई, जिससे 30 यात्री उसमें फंस गए। टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उनका इलाज चल रहा है।
खरखौदा थाना क्षेत्र में मेरठ-हापुड़ हाईवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सरधना के मानपुरी गांव की 50 वर्षीय महिला सुरेश पत्नी बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में खरखौदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एनसीआर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।