ट्रेन में हुयी शुगर मिल के एमडी की हृदयगति से मौत

Update: 2023-06-19 09:56 GMT

मेरठ। मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के महाप्रबंधक रहे शीशपाल सिंह का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। रविवार को वो लखनऊ से ट्रेन से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। पिछले तीन साल से वह मोहिद्दीनपुर शुगर मिल में कार्यरत थे। एक मई को ही उनका स्थानांतरण मथुरा के छाता में हुआ था।

यहां शीशपाल सिंह ने गन्ना किसानों के लिए कई कार्य किए। मोहिउद्दीनपुर मिल में एथेनॉल प्लांट की मंजूरी दिलवाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। जल्द ही इस मिल में यह प्लांट शुरू हो जाएगा। क्षेत्र के किसान महबूब सोलाना ने कहा कि मिल गेट पर तौल की अलग व्यवस्था कर उन्होंने छोटे किसानों की समस्या का भी किया था।

पूर्व चेयरमैन अजय नेहरा ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद भी उनके अच्छे कार्य के चलते उनकी सेवा बढ़ाई गई थी। उनकी मौत की खबर सुनकर मिल स्टाफ और किसान नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News