Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर 4 बसें और कार जलकर खाक, 2 लोग जिंदा जले

Update: 2025-12-16 01:14 GMT
Mathura मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। चार से पांच बसों और एक कार में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कई लोग जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया।
मथुरा के जिलाधिकारी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। यह घटना बलदेव पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 127 पर हुई। पुलिस और यमुना एक्सप्रेसवे की टीम बचाव और राहत कार्य में लगी हुई है। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Tags:    

Similar News