Lucknow: आखिरी बार मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात कर युवक ने की आत्महत्या

भाजपा नेता का भतीजा था मृतक

Update: 2025-05-06 05:17 GMT

लखनऊ: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एल्डिको उपहार कॉलोनी में रविवार देर रात एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक की पहचान मो. तारिक सिद्दीकी (24) के रूप में हुई है, जो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का भतीजा था।

पुलिस के मुताबिक तारिक ने अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए पंखे के हुक से कपड़े का फंदा लगाकर जान दे दी। जब तक परिजन कमरे में पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बीजेपी नेता का भतीजा था मृतक

तारिक मूल रूप से बलरामपुर जिले के तुलसीपुर का रहने वाला था। डी-फार्मा की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह सोमवार को पीजीआई में रजिस्ट्रेशन कराने वाला था। नवंबर 2023 में उसकी सगाई करीबी रिश्तेदार की बेटी से हुई थी, जो हैदराबाद में अपने माता-पिता के साथ रहती है और वहीं नौकरी करती है।

परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे दोनों के बीच ऑडियो और वीडियो कॉल पर लंबी बातचीत हुई। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर तनाव बढ़ा और तारिक ने भावनाओं में बहकर आत्महत्या कर ली।

परिजन पहुंचे तो हो चुकी थी मौत

थोड़ी देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो तारिक को फंदे से लटका देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन मौके पर पहुंची टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तारिक के पिता शईद अनवर सिद्दीकी बलरामपुर में किसान डिग्री कॉलेज चलाते हैं और अधिकतर समय वहीं रहते हैं। तारिक की मां भी वहीं रहती थीं। मृतक के परिवार में तीन भाई और तीन बहनें हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता और तारिक के चाचा जमाल सिद्दीकी भी दिल्ली से लखनऊ पहुंचे। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News