लखनऊ: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। हजरतगंज चैराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्कूल मर्जर के खिलाफ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा नेता विजय सिंह ने कहा-मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई। विधानसभा की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इससे बहस और झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि पहले रेल बेच दी, एयरपोर्ट बेच दिया। अब सरकारी स्कूलों में भी मर्जर के नाम पर ताला लगा रहे हैं।
विजय ने कहा कि अगर स्कूल बना नहीं सकते तो स्कूलों को बंद तो न किया जाए। हमें मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए। सरकार पेंशन बंद करने को भलाई बताती है। यह जानते हैं कि अगर इस देश के बच्चे पढ़ लिख गए तो सवाल पूछेंगे। सरकार सवालों के घेरे में आने से बचने के लिए स्कूल बंद कर रही है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि स्कूलों को बंद करके मधुशाला खोला जाए।
प्रदर्शकारियों ने कहा कि यह सरकार गरीब और छात्र विरोधी है। प्रदेश में 27 हजार से अधिक स्कूलों का मर्जर हो रहा है जो की बेहद अफसोस नाक है। छात्रों को बेहतर सुविधा देने के बजाय स्कूलों पर ताला लगा कर शिक्षा से दूर कर रही है। स्कूल मर्जर के खिलाफ हमारा ये आंदोलन जारी रहेगा। स्कूल मर्जर से छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार आम जनता के साथ धोखा कर रही है।