Lucknow लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने अपनी ही माँ की बेरहमी से हत्या कर दी। उसने पहले पेचकस से वार किया और फिर बेलन से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बेटा फरार हो गया। अब पुलिस ने मामले का खुलासा कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ में एक महिला की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का बेटा ही निकला। ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे की लत के चलते बेटे ने अपनी ही माँ की हत्या कर दी।
दरअसल, आरोपी निखिल यादव एक गेम में 24,000 रुपये हार गया था। उसने पैसे चुकाने के लिए कर्ज लिया था और लोग उस पर पैसे चुकाने का दबाव बना रहे थे। बेटे ने गहने चुराने की कोशिश की थी और जब उसने विरोध किया तो उसने अपनी माँ की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फतेहपुर भाग गया। हालाँकि, पुलिस ने अब उसे ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया है। घर से 5-6 लाख रुपये का सामान भी गायब मिला है।