Lucknow News: घर में ड्रम में मिला पैथलैब्स के मालिक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Lucknow News: लखनऊ के आशियाना इलाके में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। सेक्टर L के मकान नंबर 91 में एक नीले ड्रम के अंदर एक अधेड़ उम्र के आदमी की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मरने वाले की पहचान वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह के तौर पर हुई है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानवेंद्र सिंह 20 फरवरी से लापता थे। उनके परिवार ने पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि मामला मर्डर में बदल जाएगा। जब घर के अंदर एक ड्रम से बदबू आई, तो पुलिस मौके पर पहुंची। ड्रम खोलने पर उन्हें अंदर मानवेंद्र की लाश मिली।
पुलिस के मुताबिक, शरीर पर सिर और पैरों पर गंभीर चोटें मिलीं, जो मर्डर के साफ संकेत हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि शक उनके बेटे पर है, जो B.Com का स्टूडेंट है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बेटा अपने पिता की डांट से परेशान था।
घटना के समय मानवेंद्र की पत्नी गांव में थी, जबकि उनकी बेटी घर पर थी। इससे यह सवाल उठता है कि घर के अंदर क्या हुआ। क्या यह अचानक हुई कहासुनी थी या कोई सोची-समझी साज़िश थी? पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और फोरेंसिक टीम घर से सबूत इकट्ठा कर रही है। हत्या का असली मकसद अभी पता नहीं चला है। इस घटना से आशियाना इलाके के लोग डरे हुए हैं, और हर कोई इस भयानक घटना के पीछे का सच जानना चाहता है।