Lucknow: एक्टिव हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, 1 मार्च तक मूसलाधार बारिश
"25 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम"
लखनऊ: पिछले कई दिनों से देश में दिन के समय भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि इस दौरान सुबह की ठंडी हवाओं के कारण मौसम थोड़ा नम था। एक बार फिर एनसीआर समेत कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 फरवरी तक कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे। आज नोएडा समेत 12 शहरों में बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार के कई जिलों में बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जानिए मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के किन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
यूपी में बारिश की चेतावनी: फरवरी माह में एक बार फिर मौसम तेजी से बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 23 फरवरी से 27 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। जिसमें लखनऊ, कानपुर, नोएडा, बहराइच, गोंडा, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बलरामपुर और शामली में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, 24 फरवरी को गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होगी।
बिहार में येलो अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने आज सुबह बिहार के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, जमुई, गया, सुपौल, किशनगंज में बिजली गिरने और बाश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 23 फरवरी से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। वहीं, राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बिहार के जिन जिलों में बारिश हो सकती है उनमें पूर्णिया, अररिया, सहरसा, कटिहार, बांका, खगड़िया, मधेपुरा, भागलपुर, सुपौल, किशनगंज, जमुई, नवादा, मुंगेर और गया शामिल हैं।